Gwalior Viral News : ग्वालियर। शहर के दीनदयाल नगर गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने स्टोर में रखे ड्राई फ्रूट (काजू और पिस्ता) के पैकेट चोरी करने की कोशिश की। युवक स्टोर में दाखिल हुआ और इधर-उधर देखने के बाद मौके का फायदा उठाकर काजू और पिस्ता के पैकेट अपने पेट के पॉकेट में छुपा लिए।
Gwalior Viral News : लेकिन उसकी यह हरकत स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्टोर संचालक को युवक पर शक हुआ और फुटेज देखने पर उसकी करतूत साफ हो गई। युवक काफी देर तक मोबाइल कान पर लगाए स्टोर के अंदर टहलता रहा और बाहर निकलने की कोशिश करता रहा।
जब वह केस काउंटर तक पहुंचा तो भी उसने पॉकेट में छिपाए ड्राई फ्रूट बाहर नहीं निकाले। तब स्टोर संचालक ने अपने स्टाफ को बुलाकर उसकी तलाशी ली। चेकिंग में युवक के एक पॉकेट से काजू और दूसरे पॉकेट से पिस्ता का पैकेट बरामद हुआ।
इसके बाद स्टोर संचालक ने युवक की जमकर फटकार लगाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। युवक वहां से भाग निकला। इस पूरी वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।











