Sunday, March 22, 2026
26.1 C
Raipur

ग्वालियर: रेलवे लांड्री में खुला गंदगी का राज, बिना धोए पैक हो रहे चादर और टॉवल

ग्वालियर: भारतीय रेलवे जहां एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास करता है, वहीं ग्वालियर रेलवे लांड्री से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए रेलवे के बेडरोल — जिनमें चादर, टॉवल और पिलो कवर शामिल होते हैं — को बिना धोए ही पैक कर ट्रेनों में भेजा जा रहा है। रेलवे की यह जिम्मेदारी ग्वालियर स्टेशन परिसर में स्थित एक मैकेनाइज्ड लांड्री को सौंपी गई है, जिसका संचालन कोलकाता की एक निजी फर्म ‘ऋषि एंटरप्राइजेस’ के पास है। जब मीडिया ने लांड्री का जायजा लिया तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। यहां तीनों वॉशिंग मशीनें खराब पाई गईं और कर्मचारी बिना चादरें धोए सीधे उन्हें प्रेस करके बेडरोल के पैकेट तैयार कर रहे थे।

ग्वालियर: वीडियो फुटेज में यह स्पष्ट दिख रहा है कि बिना धुले हुए बेडशीट्स और टॉवल को सिर्फ इस्त्री कर सीधे पैकेट में बंद किया जा रहा है। प्रेस मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी ने भी कैमरे के सामने यह स्वीकार किया कि कपड़े बिना धोए प्रेस किए जा रहे हैं। ये पैकेट्स ग्वालियर इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनों में एसी कोच में वितरित किए जाते हैं। इस गंभीर घोटाले को लेकर जब ग्वालियर रेलवे के सीओडी सुनील लोधी से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने खुद को बयान देने के लिए अधिकृत नहीं बताया। वहीं झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने “अवकाश पर होने” का हवाला देकर टालमटोल किया।

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी अब तक नहीं थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे झांसी रेल मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG NEWS: 300 रुपये के शक में बर्बरता: युवक और माता-पिता पर भीड़ का कहर, FIR दर्ज

CG NEWS:बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई...

Related Articles

Popular Categories