M.P News : ग्वालियर में फिर से लव जिहाद! शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

Rahul Goshwami
भोपाल में लव जिहाद का मामला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी, जिसने खुद को अलग पहचान के साथ प्रस्तुत किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

दोस्ती से मुलाकात तक

जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय छात्रा, जो भोपाल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है, की पहचान फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम पर शादाब अली नामक युवक से हुई। आरोपी ने “सदेव शूटर” नाम से आईडी बनाई हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा और मिलने के लिए ग्वालियर बुलाया।

होटल में दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि ग्वालियर पहुंचने पर आरोपी उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसे करीब एक सप्ताह तक वहीं रोके रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

भोपाल में लिव-इन और शोषण

इसके बाद आरोपी भोपाल पहुंचा और पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इस दौरान भी उसने शादी का भरोसा दिलाते हुए संबंध बनाए। कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई, जिस पर आरोपी ने कथित तौर पर गर्भपात का दबाव बनाया और शादी से इनकार कर दिया।
Read more : IPL में डेब्यू पर प्रफुल्ल हिंगे का कमाल, पहले ओवर में 3 विकेट, फ्लडलाइट बंद, मोबाइल फ्लैश से जगमगाया स्टेडियम

मारपीट और धमकी के आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने भोपाल के अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जीरो FIR के बाद ग्वालियर में जांच

भोपाल पुलिस ने मामले में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के गिरवाई थाना भेज दी है, क्योंकि घटना का मुख्य स्थान वहीं का है। अब ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *