Gwalior News: भैंस ढूंढने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने महंत पर किया हमला, लाखों की लूट कर कार सहित फरार

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में भैंस ढूंढने के बहाने आए तीन बदमाशों ने घाटीगांव वनखंडी मंदिर के महंत शिवानंद गिरी पर हमला कर उन्हें लूट लिया। लुटेरे महंत का लैपटॉप, 50 हजार रुपए और कार लेकर फरार हो गए। घटना का जब पुलिस को पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Gwalior News: दरअसल ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के घाटीगांव निवासी महंत शिवानंद गिरी ने देर रात वनखंडी आश्रम के मंदिर पर मौजूद थे। उनके पास कुछ अनुयायी भी थे। उसी दौरान बाइक से तीन युवक आए और बोले की उनकी भैंस खो गई है। मंदिर के आसपास देखी है क्या। पूछताछ कर तीनों चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर लौटे और उनसे पानी पीने के लिए मांगा और फिर भैंस को लेकर पूछताछ की तो महंत गुस्सा हो गए। उन्होंने युवकों को डांट दिया। महंत शिवानंद गिरी ने उन तीनों युवकों को मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा तो वह युवक भड़क गए और मंदिर परिसर में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया।

Gwalior News: जिससे सर में चोट लगने से वहां घायल हो गए उन्हें उनका चेला बचाने आया तो उसको भी मार मार कर घायल कर दिया। धमकी दी कि अगर हल्ला किया तो जान से मार देंगे फिर उनके दो मोबाइल, लैपटॉप, 50 हजार रुपया और ऑरा कार यूपी 75 सीएच 3555 लूटकर भाग गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी लेकिन पुलिस 2 घंटे बाद लेट पहुंची जब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।

Gwalior News: महंत ने पुलिस को बताया कि उनके पास 50 हजार रुपए नगद गुरु पूर्णिमा के लिए रखे हुए थे जो बदमाश ले गए। वही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए बदमाशों के भागने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *