Gwalior News : जमीन विवाद में भाई ने दूसरे भाई को कुएं में धकेला…वीडियो

Parivesh

ग्वालियर | Gwalior News : ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के सौजना गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई को कुएं में धकेलकर जानलेवा हमला किया।

मामला इस कदर बढ़ा कि पानी भरने के लिए हो रही लड़ाई के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को 40-50 फीट गहरे कुंए में धकेल दिया। इसके बाद भी आरोपी भाई का मन नहीं भरा और उसने 4-5 बड़े पत्थर अपने भाई के ऊपर कुएं में फेंक दिए। जिससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बहोड़ापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजा बेटी कुशवाह, जो पीड़ित भाई की बहन है, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी लक्ष्मण कुशवाह ने अपने भाई जंडैल सिंह कुशवाह को कुएं में धक्का दिया और फिर पत्थर फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *