Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर में पुलिस कस्टडी के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बड़ी कार्यवाही की है। जोरासी चौकी प्रभारी पूनम कटारे और हवलदार शिवसांत पांडे को निलंबित कर दिया गया है।
Gwalior News : घटना तब हुई जब चौकी स्टाफ ने चेकिंग के दौरान झांसी की आर्टिका कार को रोका था। कार में मौजूद भांडेर के इकबाल, झांसी के नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रैकवार, मोहम्मद सफीक और जितेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया था। इनके पास से पुरानी करेंसी के लगभग 3 लाख रुपये बरामद हुए थे।
Gwalior News : हिरासत में लिए गए बुजुर्ग इकबाल की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर मामले की जांच तेज कर दी है। मृतक के साथियों से पूछताछ जारी है।











