Gwalior Love Drama : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सिटी सेंटर रोड पर एक युवती ने बीच सड़क पर अपने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जहां प्रेमी अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उसकी प्रेमिका को जब इस बात की भनक लगी तो वह भड़क उठी।
Gwalior Love Drama : जानकारी के मुताबिक, युवक चोरी-छुपे दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जैसे ही प्रेमिका को इसकी खबर लगी, वह मौके पर पहुंची और प्रेमी को पकड़कर सड़क पर ही थप्पड़ों की बरसात कर दी। राहगीरों की भीड़ लग गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया।
READ MORE : Gwalior Blast Case : रहस्यमय ब्लास्ट : घर में संदिग्ध परिस्थितियों में धमाका, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे…
बताया जा रहा है कि प्रेमी उसे समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्रेमिका ने गुस्से में साफ कहा — “अगर मुझसे शादी नहीं की, तो तुम्हारी किसी और से भी नहीं होने दूंगी।” घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।













