Gwalior Blast Case : रहस्यमय ब्लास्ट : घर में संदिग्ध परिस्थितियों में धमाका, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे…

 Gwalior Blast Case :  ग्वालियर | ग्वालियर में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट की वजह प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से फ्रीज में आग लगना बताया जा रहा है।

 Gwalior Blast Case : हालांकि फ्रीज का कंप्रेशन इस घटना में क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। बाबजूद इसके पूरा कमरा आग में स्वाह हो गया है। ऐसे में ब्लास्ट की वजह पर संशय है। वहीं पुलिस ने आगजनी कायम करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।झांसी रोड थाना अंतर्गत कैंसर पहाड़िया के नीचे

READ MORE : Gwalior viral video : ग्वालियर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर मचाया हंगामा

स्थित गड्ढे वाला मोहल्ले में रहने वाले रफीक खान के घर मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लास्ट हो गया। रफीक पेशे से ड्राइवर है और घटना के दौरान गाड़ी पर है। इस घटना में रफीक की पत्नी नजमा उम्र 40 साल, बेटा सोहेब उम्र 18 साल और नातिन इनायत खान उम्र 4 साल बुरी तरह से झुलस गए हैं।

सभी घायलों को गंभीर हालत में पहले ज्यारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद परिजनों की मांग पर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की वजह शॉर्ट सर्किट से फ्रीज में आग लगना बताया जा रहा है। हालांकि घटना में फ्रीज का कंप्रेशर नहीं फटा है।

लिहाजा ब्लास्ट की असल वजह पर संशय बना हुआ है। इस अग्निकांड में कमरे में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान रफीक के परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। बताया गया है

READ MORE : Gwalior News : जेएएच अस्पताल में गुंडागर्दी, डॉक्टरों को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना…

कि रफीक की नातिन इनायत अपनी मां इशरत और भाई जोहान खान के साथ 5 अक्टूबर को फिरोजाबाद से ग्वालियर अपने ननिहाल आई थी। फिलहाल तीनों झुलसे हुए लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने आगजनी कायम करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories