ग्वालियर : इंदौर में सर्राफा कारोबारी से लूट करने के बाद फरार दो बदमाशों को ग्वालियर जीआरपी ने शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नंबर C9 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के सोने के जेवरात भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, इंदौर जीआरपी ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी कि आरोपी भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया।
अरोपियों के कब्जे से तीन सोने की अंगूठियां, दो चेन और दो कड़े बरामद हुए हैं। इंदौर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह लूट दो दिन पहले इंदौर में हुई थी, जिसमें सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाया गया था।











