Gwalior Crime : ब्लैकमेलिंग गैंग का खुलासा: इंजीनियरिंग छात्रा ने होटल में लगाए स्पाई कैमरे, कपल्स की वीडियो कर रही थी रिकॉर्ड

Sanjay Sahu
Gwalior Crime

Gwalior Crime : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में पुलिस ने होटल के कमरों में स्पाई कैमरे लगाकर कपल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाली गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग की मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग स्टूडेंट राधा चौबे है। उसने अपने बॉयफ्रेंड और एक दोस्त के साथ मिलकर गैंग बनाई।आरोपी छात्रा ने अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के लिए भी रूम बुक किया। बल्ब के होल्डर में स्पाई कैमरा फिट कर उन दोनों के निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजकर एक लाख की डिमांड की।पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा राधा चौबे और उसके बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और दोस्त बृजेश धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के मोबाइल और पेन ड्राइव में कई कपल्स के वीडियो मिले हैं।

 

Gwalior Crime : गैंग कई और कपल्स को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।चीनोर निवासी पुष्पेंद्र प्रजापति (27 ने पुलिस को बताया कि वह 26 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल विराट इन के रूम नंबर 203 में रुका था। यह कमरा उसकी गर्लफ्रेंड की सहेली राधा चौबे ने बुक कराया था।पांच घंटे रुकने के बाद मैं कमरे का किराया 1200 रुपए देकर चला गया। कुछ दिन बाद उसे वॉट्सऐप मैसेज आया कि कमरे में उसके निजी पलों की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। मैसेज में धमकी दी गई कि 1 लाख रुपए देने होंगे नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

 

Gwalior Crime : पुष्पेंद्र ने डर के कारण समय मांगा तो ब्लैकमेलर ने तीन दिन की मोहलत दी। 23 अगस्त को फिर कॉल आया- ‘तू ज्यादा स्मार्ट बन रहा है, अब जीने नहीं देंगे। 30 मिनट में पैसे अकाउंट में डाल।’ ब्लैकमेलरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का अकाउंट नंबर भेजा और लगातार दबाव बनाया।डर के कारण पुष्पेंद्र ने पहले 5 हजार, फिर 45 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद धमकी देकर 50 हजार रुपए और मांगे गए। परेशान होकर पुष्पेंद्र ने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दूसरे कपल्स को भी ब्लैकमेल करने वाले थे पुलिस ने जब नंबर ट्रेस किया तो वह राधा चौबे का निकला। वह पुष्पेंद्र की गर्लफ्रेंड की सहेली भी थी।

 

Gwalior Crime : पूछताछ में उसने बताया कि बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और दोस्त बृजेश धाकड़ (दोनों मुरैना निवासी) के साथ मिलकर यह गैंग बनाई थी। उसने ही होटल का कमरा बुक किया और बल्ब होल्डर में कैमरा फिट कर दिया। पुष्पेंद्र के साथ दूसरे कपल्स की भी रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करने की योजना थी। गैंग खुद को होटल का ग्राहक बताकर कमरे बुक करता और बल्ब नुमा कैमरे फिट कर देता था।

 

Gwalior Crime : गैंग होटल में दो दिन तक कैमरे लगाकर कई अन्य युवाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर चुका था। राधा ने पीड़ित की हमदर्द बनकर उससे कहा कि पैसे चाहिए तो वह उधार दिलवा देगी। असल में यह ब्लैकमेलिंग का हिस्सा था, ताकि पीड़ित पर मानसिक दबाव बढ़ाया जा सके। Csp हिना खान ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद हुई हैं जिनमें कई कपल्स के वीडियो मिले हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *