Gujarat News : भरूच: गुजरात के भरूच जिले के पानोली स्थित जीआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को एक बड़ी आग लगने से हड़कंप मच गया। संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी लपटें और काला धुआं दूर तक नजर आने लगा।
Gujarat News : घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Gujarat News : इस घटना ने हाल ही में गुजरात में हुई एक और बड़ी दुर्घटना की याद ताजा कर दी। 2 अप्रैल को बनासकांठा जिले के डीसा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में कई प्रवासी मजदूर शामिल थे।
Gujarat News : उस हादसे के बाद जांच में सामने आया था कि फैक्ट्री बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के विपरीत चलाई जा रही थी। पुलिस ने मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था।
Gujarat News : भरूच की मौजूदा घटना में भी फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस से जुड़ी जांच की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।













