टेक्नोलॉजी | टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट्स में से एक Google I/O 2025 आज रात 10:30 बजे लाइव स्ट्रीम के जरिए शुरू होने जा रहा है। गूगल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाले इस डेवलपर सम्मेलन में एंड्रॉयड 16, Gemini AI, गूगल क्रोम, यूट्यूब, और गूगल की अन्य सेवाओं से जुड़े कई नए और एडवांस फीचर्स से पर्दा उठने की उम्मीद है।
Gemini AI को लेकर अटकलें हैं कि यह गूगल के AI इकोसिस्टम को पूरी तरह बदल सकता है, वहीं एंड्रॉयड 16 में यूजर्स को ज्यादा सिक्योरिटी, बेहतर परफॉर्मेंस और AI इंटीग्रेशन के एडवांस विकल्प मिल सकते हैं। Google I/O हर साल डेवलपर्स और टेक एक्सपर्ट्स के लिए तकनीकी भविष्य की झलक पेश करता है और इस बार भी इनोवेशन की एक झलक देखने को मिलेगी।
टेक लवर्स के लिए यह रात बेहद खास होगी – नई तकनीक, नए फीचर्स और AI की दुनिया में गूगल का अगला कदम जानने का मौका।













