सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! एक दिन में सोना ₹11,486 महंगा, चांदी ने मारी लंबी छलांग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश में सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। लगातार चौथे दिन कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने और चांदी दोनों के भाव अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए।

सोना ₹1.76 लाख के पार

IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में एक ही दिन में ₹11,486 का उछाल आया और यह ₹1,76,121 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते तीन दिनों में ही सोना कुल ₹21,811 महंगा हो चुका है। इससे पहले 23 जनवरी को सोने का भाव ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम था।

Read More : निर्मला सीतारमण ने किया देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, जानें GDP ग्रोथ का अनुमान और अन्य जरुरी बातें

चांदी ने भी बनाई नई ऊंचाई

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। एक किलो चांदी का भाव ₹27,666 बढ़कर ₹3,85,933 प्रति किलो पर पहुंच गया है। महज तीन दिनों में चांदी ₹68,228 महंगी हो गई है, जो निवेशकों और आम खरीदारों दोनों के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है।

जनवरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में तेज उछाल देखा जा रहा है। सिर्फ 29 दिनों में:

  • सोना ₹42,926 महंगा हो चुका है

  • चांदी ₹1,55,513 की छलांग लगा चुकी है

31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1,76,121 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी ₹2,30,420 प्रति किलो से बढ़कर ₹3,85,933 प्रति किलो हो गई है।

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं रेट?

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग नजर आते हैं। इन दरों का उपयोग:

  • RBI द्वारा Sovereign Gold Bond के मूल्य निर्धारण में

  • बैंकों द्वारा गोल्ड लोन रेट तय करने में
    किया जाता है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई का दबाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने-चांदी की कीमतों को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories