Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh electricity connection : छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी,...

electricity connection : छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल से खाली हो रहे खाते

electricity connection
electricity connection

electricity connection : रायपुर : छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। ठग अब उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन या भुगतान के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए एपीके फाइल भेज रहे हैं, जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो रहा है और खाते से पैसे निकल जा रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जारी की है।

electricity connection : पावर कंपनी के कार्यपालक निदेशक वीके साय के अनुसार, साइबर ठग उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहते हैं। जैसे ही फाइल डाउनलोड होती है, मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ में चला जाता है और बैंक खाते से रकम उड़ा ली जाती है।

electricity connection : कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिजली विभाग कभी भी किसी उपभोक्ता को एपीके फाइल नहीं भेजता और न ही इस तरह से भुगतान करने को कहता है। विभाग की ओर से भेजे जाने वाले सभी आधिकारिक संदेश केवल सीएसपीडीसीएल आईडी से ही आते हैं।

electricity connection : उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे केवल मोर बिजली ऐप, अधिकृत एटीपी केंद्र, आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बिजली कार्यालय के माध्यम से ही भुगतान करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक मिलने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करें या अपने नजदीकी वितरण केंद्र को जानकारी दें।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here