मुंबई – साल 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था, और अब वह घड़ी आ गई है। ‘दे दे प्यार दे 2’ अब पूरी तरह से तैयार है 14 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए।
हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसमें स्टारकास्ट की झलक दिखाई गई। पोस्टर में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं, वहीं इस बार फिल्म में और भी दिलचस्प चेहरे शामिल किए गए हैं – आर. माधवन, मीज़ान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता अब इस कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आएंगे।
![]()
फिल्म का निर्देशन इस बार अंशुल शर्मा ने किया है, और इसे लव फिल्म्स (लव रंजन और अंकुर गर्ग) तथा टी-सीरीज़ (भूषण कुमार और कृष्ण कुमार) ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की कहानी एक बार फिर आशिष (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के एज-गैप रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन इस बार ट्विस्ट यह है कि आशिष पहुंचते हैं आयशा के घर – उसके परिवार से मिलने। अब सवाल यह है कि क्या यह रिश्ता एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत पाएगा या एक नया पारिवारिक ड्रामा खड़ा करेगा?

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में हंसी, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा, जो दिवाली के मौके पर पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का परफेक्ट डोज़ साबित हो सकता है। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।











