HomeNationalGeneral MM Naravane Book Controversy : डोकलाम मुद्दे पर लोकसभा में भारी...

General MM Naravane Book Controversy : डोकलाम मुद्दे पर लोकसभा में भारी हंगामा: मंगलवार तक कार्यवाही स्थगित, राहुल ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

Date:

Related stories

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भजन-कीर्तन और ध्यान में लीन रहे भक्त

चूरू: राजस्थान के प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम में तड़के प्रभात...

General MM Naravane Book Controversy : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन के साथ सीमा विवाद का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा डोकलाम विवाद और पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का जिक्र किए जाने के बाद लोकसभा में भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।'Worried' Rahul Gandhi rakes up India-China border row, warns Centre in Parliament speech | India News

संसद के बाहर राहुल का कड़ा रुख सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “मैं सदन में वही बात कह रहा हूँ जो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने अपनी किताब में लिखी है। आखिर सरकार इस किताब को प्रकाशित होने से क्यों रोक रही है? वे इस सच्चाई से क्यों डर रहे हैं कि आर्मी चीफ ने राजनीतिक नेतृत्व के बारे में क्या लिखा है?”

’56 इंच की छाती’ पर कसा तंज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित ’56 इंच के सीने’ वाले बयान पर तंज कसते हुए पूछा, “जब चीन हमारे सामने खड़ा था और हमारी सीमा में आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था? देश को यह जानने का हक है कि उस वक्त राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को किस तरह निराश किया।” राहुल ने दावा किया कि जनरल नरवणे की किताब में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भूमिका को लेकर जो तथ्य हैं, सरकार उन्हें दबाना चाहती है।Bol dega': Rahul dares PM Modi to call Trump a 'liar' over ceasefire claims | India News

बीजेपी का पलटवार राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद बीजेपी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि राहुल गांधी सेना के मनोबल को गिराने का काम कर रहे हैं। बीजेपी ने जनरल नरवणे का एक पुराना वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की एक इंच जमीन भी चीन के पास नहीं गई है। हालांकि, विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा हुआ है और मंगलवार को भी सदन में इस पर हंगामे के आसार हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here