Gaurela-Pendra-Marwahi rape case: पति की मौत के बाद विधवा महिला से दो देवरों ने किया दुष्कर्म, वारदात की कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

Gaurela-Pendra-Marwahi rape case: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने अपने दो देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह घर में अकेली रहती थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Gaurela-Pendra-Marwahi rape case: महिला ने बताया कि उसने पहले भी मामले की शिकायत करने और कानूनी कार्रवाई कराने की कोशिश की थी। हालांकि कुछ परिस्थितियों के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब उसके वापस आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Gaurela-Pendra-Marwahi rape case: गौरेला थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और परिस्थितियों में हुई थीं, इसलिए अलग मामले दर्ज करना आवश्यक था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Ambikapur News: अंबिकापुर में पहली बारिश में बहा 15 लाख का अस्थायी रपटा, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा, जिम्मेदार कौन

Ambikapur News: अंबिकापुर। अंबिकापुर-बैकुंठपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरिया से...

Related Articles

Popular Categories