HomeChhattisgarhJashpur Pregnant Wife Murder : जशपुर: मामूली विवाद में खूनी खेल; गर्भवती...

Jashpur Pregnant Wife Murder : जशपुर: मामूली विवाद में खूनी खेल; गर्भवती पत्नी की हत्या कर 2 साल की बेटी के साथ भागा पति गिरफ्तार

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

Jashpur Pregnant Wife Murder : जशपुर (09 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक पति ने महज सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद में अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी दो साल की मासूम बेटी को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

मृतिका कमला विश्वकर्मा के पिता जेठू विश्वकर्मा (निवासी बेलसुंगा) के अनुसार, उनकी बेटी आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा से प्रेम करती थी और कुछ वर्ष पहले ही उसके साथ रहने चली गई थी। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। हाल ही में जनवरी माह से ये लोग ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे, जहाँ आरोपी ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।

सब्जी बनाने पर शुरू हुआ विवाद

घटना 6 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे की है। आरोपी अपनी पत्नी और बेटी को लेकर कुरूम ढोढा स्थित अपने नाना के घर गया हुआ था। वहां रात के खाने में सब्जी बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते आरोपी आवेश में आ गया और पास पड़े डंडे से कमला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण 6 माह की गर्भवती कमला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बच्ची को लेकर जंगल के रास्ते हुआ फरार

पत्नी की मौत के बाद आरोपी घबरा गया और अपनी 2 साल की बेटी को साथ लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मृत्यु मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण हुई है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश तेज की। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से आरोपी सुदेश कोरवा को उसके पैतृक गांव ढोढीबहार से घेराबंदी कर हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here