Gauharganj girl rape : सीहोर। रायसेन जिले के गौहरगंज में 5 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में श्यामपुर में आज बंद बुलाया गया, जिसे पूरे शहर में व्यापक जनसमर्थन मिला।
घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज और मातृ शक्ति ने एकजुट होकर कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि समाज इस तरह के अमानवीय कृत्यों के खिलाफ शून्य सहनशीलता रखता है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करता रहेगा।











