Friday, February 13, 2026
30.1 C
Raipur

Gang Rape : रायगढ़ में जघन्य सामूहिक दुष्कर्म : मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ हैवानियत

Gang Rape : गौरीशंकर गुप्ता/घरघोड़ा : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के जघन्य मामले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कैसे हुई – मेला देखने गई किशोरी के साथ हुई हैवानियत – पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 नवंबर की रात वह अपने परिचित युवक के साथ पहाड़लुड़ेग मेला देखने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने पहले बालिका के साथ रहे युवक को डराया, पीटा और फिर उसे दूर ले जाकर अलग कर दिया। इसके बाद तीन दरिंदों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

एसपी स्वयं पहुंचे घटनास्थल – तीन थानों की संयुक्त टीम बनी : मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल स्वयं लैलूंगा पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया। उनके निर्देश पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा, घरघोड़ा और कापू पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तेज और सटीक कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को 12 घंटे के भीतर धर दबोचा।

Gang Rapeदो मोटरसाइकिलें जब्त, आरोपियों ने अपराध कबूला : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिनके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सभी को गिरफ्तार कर थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 292/2025, धारा 70(2), 61(2)(क), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

READ MORE : CG NEWS : वित्तीय गड़बड़ियां और लापरवाही उजागर, मरवाही के रेंजर रमेश खैरवार को PCCF रायपुर ने हटाया

गिरफ्तार आरोपी –

* गुरूचरण प्रजा पिता बालक राम प्रजा (23 वर्ष) निवासी तोलगे
* रमेश भोय पिता इन्द्रजीत भोय (22 वर्ष) निवासी नहरकेला
* संजय कुमार उर्फ संजु सिदार पिता मदन लाल (19 वर्ष) निवासी तोलगे
* विकाश भगत पिता चन्द्रमणी भगत (19 वर्ष) निवासी नारायणपुर, लैलूंगा (सहयोगी)

READ MORE : CG NEWS : फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को आजीवन कारावास: विवाह का झांसा देकर जिला पंचायत सदस्य से दुष्कर्म का मामला

Gang Rape : कानूनी प्रक्रिया जारी – कड़ी सजा की मांग : सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोप-पत्र की तैयारी में जुटी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को उदाहरण स्वरूप कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में भय का वातावरण बने। यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज की चेतना पर प्रहार है। लैलूंगा पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन असली न्याय तभी होगा जब अदालत में इन हैवानों को सख़्त सजा मिले।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

जेल में इमरान की हालत ख़राब! एक आंख की 85% रोशनी खत्म, कोर्ट ने किया कन्फर्म

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान...

आजाद हुए पप्पू यादव! कोर्ट ने दी सभी केसों में जमानत, जल्द बेउर जेल से रिहाई

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds