Monday, March 30, 2026
37.1 C
Raipur

Fraud Case Fake Kinnar Arrest : राजनांदगांव: ट्रेन में ‘नकली किन्नर’ बनकर वसूली करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार, रेलवे हेल्पलाइन 139 की मदद से हुई कार्रवाई

Fraud Case Fake Kinnar Arrest : राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली और अभद्र व्यवहार करने वाले गिरोह के खिलाफ राजनांदगांव आरपीएफ (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिली शिकायत के बाद आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 22846 में छापेमारी कर 7 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो ‘नकली किन्नर’ बनकर मुसाफिरों को परेशान कर रही थीं।

हेल्पलाइन पर मिली थी शिकायत मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि ट्रेन में कुछ लोग किन्नर के भेष में यात्रियों से डरा-धमकाकर पैसे वसूल रहे हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जैसे ही ट्रेन राजनांदगांव स्टेशन के पास पहुंची, टीम ने संबंधित कोचों में सघन जांच अभियान चलाया।

अभद्र व्यवहार और जबरन वसूली का आरोप जांच के दौरान पाया गया कि महिलाओं का एक समूह किन्नरों जैसा हुलिया बनाकर यात्रियों से पैसे मांग रहा था और मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर सात महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में उनके ‘नकली किन्नर’ होने की पुष्टि हुई।

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज सभी आरोपी महिलाओं को राजनांदगांव आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहाँ उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव करना) और 137 (धोखाधड़ी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत ‘139’ पर सूचना दें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रिसेप्शन में चोरी, मेहमान बनकर आए चोर 4 लाख नगदी और जेवर लेकर फरार

CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories