Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

पूर्व उपराष्ट्रपति का सियासी संन्यास! कहा- “अब लोकतंत्र की रक्षा मुझसे नहीं होगी”

पूर्व उपराष्ट्रपति : नई दिल्ली। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह किसी भी सार्वजनिक पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी, जिसमें कैलिफोर्निया के गवर्नर का पद भी शामिल है। हैरिस ने अमेरिका की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को “टूटा हुआ” बताया और कहा कि वह अब इस सिस्टम से संघर्ष करने में स्वयं को सक्षम नहीं मानतीं।

Read More : National Film Awards 2025 : पहली बार शाहरुख, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को राष्ट्रीय सम्मान, ’12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड

इस घोषणा के ठीक बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ” पर हैरिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लिखा कि उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में बियॉन्से, ओपरा विन्फ्रे, और अल शार्पटन जैसे मशहूर हस्तियों से समर्थन पाने के लिए लाखों डॉलर खर्च किए, जो अमेरिकी चुनावी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

“कमला हैरिस ने समर्थन खरीदने के लिए पैसे दिए” — ट्रंप

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “क्या आप सोच सकते हैं कि क्या होगा अगर देश का हर नेता समर्थन पाने के लिए मशहूर लोगों को पैसे देना शुरू कर दे?” ट्रंप ने हैरिस और अन्य मशहूर हस्तियों पर मुकदमा चलाने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ नैतिकता का उल्लंघन किया है, बल्कि अमेरिकी अभियान वित्तीय कानून (Campaign Finance Law) की भी अवहेलना की है।

राजनीति से हटने के फैसले पर कमला हैरिस ने क्या कहा?

कमला हैरिस ने राजनीति से हटने के फैसले पर कहा—

  • “मैंने लंबे समय तक अमेरिका की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए कार्य किया। लेकिन अब यह तंत्र इतना जटिल, विभाजित और भ्रष्ट हो चुका है कि इसमें नैतिक नेतृत्व के लिए कोई जगह नहीं बची है। मैं अब केवल अपने निजी मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए काम करना चाहती हूं।”

Read More : Top 10 News Today 1 August 2025 : निशाने पर आज : उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का पुतला दहन, विधायक ईश्वर साहू के ‘स्वेच्छानुदान घोटाले’ में रिश्तेदारों की भरमार, राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल का तानाशाही बर्ताव, रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज अब मिलेंगे ई-मेल और व्हाट्सएप पर…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

राजनीतिक हलकों में हलचल

कमला हैरिस का अचानक राजनीति छोड़ना और ट्रंप द्वारा लगाए गए आरोपों ने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है। डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर भी यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है, वहीं कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रंप के आरोपों की जांच की मांग की है।

क्या होगा अगला कदम?

वॉशिंगटन डीसी में कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि ट्रंप के आरोपों को लेकर कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है, तो यह अमेरिका के चुनावी नैतिकता पर बड़ा सवाल बनकर उभर सकता है। वहीं हैरिस के समर्थक इन आरोपों को “राजनीतिक बदले” की कार्रवाई बता रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रिसेप्शन में चोरी, मेहमान बनकर आए चोर 4 लाख नगदी और जेवर लेकर फरार

CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories