indecent comment : अमर्यादित टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज नाराज, आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ FIR और बर्खास्तगी की मांग

VIKASH KHALKHO

indecent comment : सीहोर। सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सर्व ब्राह्मण समाज ने एक आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

indecent comment : अमर्यादित टिप्पणी पर गहरा रोष
आज सर्व ब्राह्मण समाज और परशुराम सेना के सदस्यों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की मर्यादा, संस्कृति और महिलाओं एवं बच्चियों को लेकर अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी की है, जिससे पूरे समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

  • जिला अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रशासन से दो मुख्य मांगें की गई हैं:
  • आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।
  • उन्हें शासकीय सेवाओं से तत्काल हटाया जाए।

indecent comment : भोपाल में घेराव कर कालिक पोतने की चेतावनी
सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरा ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। चेतावनी में यह भी कहा गया है कि समाज भोपाल पहुँचकर संतोष वर्मा का घेराव करेगा और उनके मुंह पर कालिक पोतेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र परमार ने ज्ञापन स्वीकार किया। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में सात दिनों के भीतर क्या कार्रवाई करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *