farmer protest : ग्वालियर। भितरवार तहसील क्षेत्र के गड़ाजर गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव किसानों की फसल की स्थिति देखने पहुंचे। लगातार चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, जिसकी जानकारी लेने वे गांव पहुंचे थे।
मौके पर मौजूद एक किसान ने लाखन सिंह से सवाल किया — “आपने 15 साल में क्या किया?”
यह सवाल सुनते ही पूर्व मंत्री लाखन सिंह भड़क गए और किसान को जवाब देते हुए बोले — “तुम जैसे एलिमेंट ही जनता का सत्यानाश कर रहे हैं।”
farmer protest : मौके पर माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। किसानों ने पूर्व मंत्री से खाद और मुआवजे की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। इसी दौरान लाखन सिंह ने कहा कि “मेरे कार्यकाल में कभी जनता ने मुर्दाबाद के नारे नहीं लगाए, बल्कि किसानों ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह राठौर के खिलाफ नारे लगाए थे।”
उन्होंने आगे कहा कि “मेरा मुकाबला तो उनके पूर्वज भी नहीं कर सकते।”
किसान और पूर्व मंत्री के बीच हुई इस तीखी झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।











