Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Donald Trump On India : अमेरिका ने बदला रुख! बोले ट्रंप- भारत पर लगे टैरिफ घटाएंगे, बाइडेन पर क्यों कसा तंज

नई दिल्ली: अमेरिका की तरफ से अब भारत केलिए एक बड़ी खुशखबरी है।जी हां, भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनकी सरकार भारत पर लगाए गए ऊंचे आयात शुल्क (टैरिफ) को आधा यानी 50% तक कम करने जा रही है।

Donald Trump On India अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, रूस से भारत की तेल खरीद ही वह मुख्य कारण था, जिसकी वजह से पहले यह शुल्क दोगुना किया गया था। अब जब भारत ने रूसी तेल आयात में कमी की है, अमेरिका टैरिफ घटाने को तैयार है। हालांकि भारत ने अब तकइसे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है।

क्यों बढ़ाया गया था टैरिफ?
डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले भारत पर 25% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जिसे बाद में अचानक बढ़ाकर 50% कर दिया गया। उनका आरोप था कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल और हथियार खरीदकर व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध में आर्थिक रूप से मजबूत कर रहा है। इस मुद्दे पर ट्रंप के कई वरिष्ठ मंत्री भी भारत पर लगातार निशाना साधते रहे थे।

Read More  : President Donald Trump : ट्रंप का विश्व को संदेश : “युद्ध खत्म कर रहा हूं, अगला कदम पाकिस्तान-अफगानिस्तान”

हालांकि अब अमेरिकी रुख में नरमी देखने को मिल रही है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत ने रूसी तेल की खरीद में काफी कमी की है, इसलिए अब अमेरिका टैरिफ को कम करेगा।

भारत को बताया अपना ‘रणनीतिक साझेदार’
Donald Trump On India ट्रंप ने भारत को न केवल विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक बताया, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में “महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार” के रूप में भी रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका एक “न्यायसंगत और संतुलित” व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं।

ट्रंप के अनुसार, दोनों देश ऐसी साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Read More :  Obama Trump Troll : ओबामा ने ट्रंप को किया ट्रोल, कहा- दुनिया की 80% समस्याओं के पीछे बूढ़े नेता

बाइडेन पर ट्रंप का हमला
इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी तीखा हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन को भारत की रणनीतिक अहमियत की समझ नहीं थी और उनके कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंध कमजोर हुए।
ट्रंप ने कहा कि वे भारत के साथ एक नया और अलग तरह का समझौता तैयार कर रहे हैं, “जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।” उनके अनुसार, अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट दोनों देशों के बीच चल रही वार्ताओं की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही एक बड़ा समझौता सामने आ सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल भस्म आरती : ब्रह्म मुहूर्त में महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई दिव्य आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories