Sunday, April 5, 2026
26.1 C
Raipur

Janpad member Jashpur : जनपद सदस्य और युवकों में मारपीट पर बवाल: पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के विरोध में लगे नारे, थाने में मचाया हंगामा

Janpad member Jashpur : सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में जनपद सदस्य और चार युवकों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। स्थिति तब और गरमाई जब पूर्व मंत्री गणेश राम भगत मौके पर पहुंचे। उनके आगमन का आदिवासी समुदाय ने विरोध किया और “गणेश राम वापस जाओ” के नारे लगाए।

Janpad member Jashpur : जानकारी के अनुसार, झगड़े के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां आदिवासी समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री पर गैर-आदिवासी पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाया। थाने परिसर में नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

Janpad member Jashpur : बाइक शोरूम में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Janpad member Jashpur : इससे पहले बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के लरंग साय चौक में एक बाइक शोरूम के अंदर जमकर मारपीट का मामला सामने आया। हीरो शोरूम में ग्राहक से विवाद बढ़ने पर TVS शोरूम संचालक भी वहां पहुंच गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

Janpad member Jashpur : पैसों के लेनदेन से बढ़ा विवाद

Janpad member Jashpur : जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक अपनी पुरानी बाइक एक्सचेंज कर नई बाइक लेने पहुंचा था। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

Janpad member Jashpur : CCTV में कैद हुई घटना

Janpad member Jashpur : पूरी घटना शोरूम के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें संचालक और कर्मचारियों को ग्राहक के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि झगड़े में ग्राहक को गंभीर चोटें आई हैं।

Janpad member Jashpur : दोनों शोरूम संचालकों पर FIR

Janpad member Jashpur : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शोरूम संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

 

READ MORE:Railway Station Incident : टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मचा हंगामा, जेबकतरा रंगे हाथों पकड़ा गया — भीड़ ने की धुनाई 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : माकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

C.G News : बस्तर में भूकंप के झटके! जगदलपुर समेत कई इलाकों में हिली धरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सहित बस्तर...

Related Articles

Popular Categories