CG NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भोजन करवाया और फल वितरण कर मनाया छग स्थापना दिवस

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्व होने पर आज 1 नवंबर शनिवार को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही फरसगांव में राज्य स्थापना दिवस को कुछ अलग ही तरीके से मनाया गया। जहां शनिवार को दोपहर 12:30 बजे नगर के नवीन कॉलोनी निवासी शिक्षिका निर्मला पात्र अपने परिजनों और वार्डवासियों के साथ मिलकर फरसगांव अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक टाइम का भोजन करवाये साथ ही मरीजों को फल और दूध का वितरण भी किया गया। सभी मरीजों को छग स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की कमाना की गई । इस दौरान कचरा बाई, पार्षद रीता गौतम, सुमन जायसवाल सहित वार्डवासी लक्ष्मी ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *