Niyada Nellanar Scheme : कृष्णा नायक/सुकमा। सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिला प्रशासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी क्रम में पशुधन विकास विभाग द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत कोंटा विकासखंड के ग्राम बोदागुड़ा और चीचोरड़गुड़ा में ग्रामीणों को 50 यूनिट बटेर का निःशुल्क वितरण किया गया।
उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने दूरस्थ एवं अंदरूनी इलाकों तक पहुँचकर यह वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया। प्रशासन की यह पहल ग्रामीण परिवारों को वैकल्पिक आजीविका उपलब्ध कराने और अतिरिक्त आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Niyada Nellanar Scheme : टीम द्वारा चलाए जा रहे बटेर एवं चूजा वितरण अभियान से ग्रामीणों को कम लागत में फायदेमंद पशुपालन का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और आत्मनिर्भरता की ओर नई राह बन रही है।
जिला प्रशासन का यह प्रयास अंचल के ग्रामीण समुदाय को स्थायी आय, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।











