HomeMadhya PradeshDilapidated Building Risk : शाजापुर: 'मौत के साये' में पढ़ाई करने को...

Dilapidated Building Risk : शाजापुर: ‘मौत के साये’ में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे, जर्जर स्कूल भवन देख ग्रामीण आक्रोशित

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Dilapidated Building Risk : किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर। जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिंदोनिया में शिक्षा का मंदिर अब मासूम बच्चों के लिए खतरे का केंद्र बनता जा रहा है। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति से परेशान होकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द पक्के और सुरक्षित भवन निर्माण की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पिंदोनिया के माध्यमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस स्कूल में वर्तमान में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं विद्याध्ययन कर रहे हैं। भवन की हालत इतनी खराब है कि उसकी छत और दीवारों से कभी भी मलबे गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि यह जर्जर ढांचा कभी भी किसी बड़े हादसे का रूप ले सकता है, जिससे मासूम बच्चों की जान को खतरा हो सकता है।

ग्रामीण दिलीप सौराष्ट्रीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह समस्या नई नहीं है। पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा शिक्षा विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बच्चे उसी खतरनाक छत के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल के नए भवन के लिए राशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या इन नौनिहालों को सुरक्षित छत नसीब होती है या फाइलें इसी तरह दफ्तरों में दबी रहती हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here