Wednesday, March 18, 2026
30.1 C
Raipur

रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, पहले दिन ‘धुरंधर 2’ छापेगी 200 करोड़

मुंबई: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की राह पर नजर आ रही है।फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले ही 18 मार्च से पेड प्रीव्यू शो शुरू हो चुके हैं, जहां से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा करीब 47.91 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।अब तक 99 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और 12,000 से अधिक शो हाउसफुल हो चुके हैं, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

200 करोड़ ओपनिंग का बड़ा अनुमान

फिल्म की एडवांस बुकिंग और ओवरसीज कलेक्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले ही दिन दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।अगर ऐसा होता है, तो यह पहले दिन 200 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ फिल्मों के नाम है:

  • Pushpa 2 – ₹274 करोड़

  • RRR – ₹223 करोड़

  • Baahubali 2 – ₹214 करोड़

किन राज्यों से मिल रहा सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स?

फिल्म को देशभर में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रमुख राज्यों में कलेक्शन कुछ इस प्रकार है:

  • महाराष्ट्र – ₹10.57 करोड़

  • दिल्ली – ₹7.58 करोड़

  • कर्नाटक – ₹7.04 करोड़

  • गुजरात – ₹3.11 करोड़

  • आंध्र प्रदेश – ₹1.13 करोड़

  • मध्य प्रदेश – ₹1.19 करोड़

लंबा रनटाइम, फिर भी हाई क्रेज

फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है, जो काफी लंबा माना जाता है।हालांकि, इसके बावजूद दर्शकों में उत्साह कम नहीं हुआ है।CBFC से पास होने से पहले फिल्म में कुछ सीन और डायलॉग्स में बदलाव भी किए गए हैं

बिना प्रमोशन के भी हाइप बरकरार

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया, फिर भी इसकी एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है।पेड प्रीव्यू से बढ़ती कमाई ने साफ कर दिया है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है

अब नजर ओपनिंग डे पर

अब सभी की नजर 19 मार्च के ओपनिंग डे कलेक्शन पर है।अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉलीवुड के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना सकती है

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर, भारत में गहराया LPG संकट, 15 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक...

M.P News : बड़वानी में 5 हजार की रिश्वत लेते BRC गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी

बड़वानी:  जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार...

काव्या मारन को झटका? द हंड्रेड में नहीं खेल पाएंगे अबरार अहमद!

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की...

Related Articles

Popular Categories