Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

Dharmendra Net Worth : सिर्फ 51 रुपये से शुरू हुआ था धर्मेंद्र का करियर, जानें आज ‘शोले के वीरू’ के पास है कितनी संपत्ति

Dharmendra Net Worth/मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जिन्हें हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है, इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। 89 वर्षीय अभिनेता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बीते सोमवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी हेल्थ को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दुआ कर रहे हैं।

300 से अधिक फिल्मों में बनाया अलग मुकाम
8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र देवेंद्र केवल कृष्ण देओल ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही फिल्मों में आने का सपना देखा। इसी जुनून ने उन्हें मुंबई पहुंचाया, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर अपनी जगह बनाई। रिपोर्ट्स की मानें तो,धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।

Read More : Dharmendra Health Updates : चल रहीं ‘वीरू’ की सांसें! धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर पर एशा देओल और हेमा मालिनी की चेतावनी

Dharmendra Net Worth उनकी दो शादियाँ हुईं—पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें चार बच्चे—सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। 1980 में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियाँ ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

पहली फिल्म के महज ₹51 से 500 करोड़ की नेटवर्थ तक का सफर
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी, जिसके लिए उन्हें मात्र 51 रुपये का भुगतान किया गया था। धीरे-धीरे उन्होंने सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ीं और आज उनकी कुल संपत्ति यानी Dharmendra Net Worth 450–500 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।

Dharmendra Net Worth उनकी कमाई फिल्मों,ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से आती है। उनकी एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन ‘गर्म-धर्म’ (Garam Dharam) भी है, जो देश के कई शहरों में संचालित होती है। इसके अलावा भी उन्होंने कई क्षेत्रों में बड़े निवेश किए हैं।

Read More: Dharmendra Movies : धर्मेंद्र को सुपरस्टार बनाने वाली वो फिल्म जिसने उन्हें बना दिया था ‘ही-मैन’, मानते थे अपनी पहली ‘शोले’

करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों के मालिक
Dharmendra Net Worth धर्मेंद्र अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर रहे हैं। मुंबई में उनका शानदार घर है। वहीं, खंडाला–लोनावाला में उनका बेहद खूबसूरत 100 एकड़ का फार्महाउस है, जिसकी कीमत करीब 120 करोड़ रुपये आंकी जाती है।वे यहाँ खेती–बाड़ी करते हुए वीडियो शेयर करते रहते थे, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास

  • Mercedes-Benz S-Class
  • Mercedes-Benz SL500
  • Land Rover Range Rover
    जैसी महंगी कारें शामिल हैं।
  • हालांकि, उनकी सबसे प्रिय कार है 65 साल पुरानी फिएट, जिसे उन्होंने कभी मात्र 18,000 रुपये में खरीदा था।
Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories