Dhar Crane Accident : धार में रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान भारी क्रेन पलटी, 2 की मौत मचा हड़कंप…

Dhar Crane Accident : धार। जिले के सागौर क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान एक भारी-भरकम क्रेन मशीन अचानक पलट गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई हैं और भी क्रेन के नीचे कई लोगों के दबे होने और कई वाहनों के चकनाचूर होने की आशंका जताई जा रही है।

Dhar Crane Accident : पुल निर्माण के दौरान बिगड़ा संतुलन

हादसे का कारण : स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था और अचानक किसी कारणवश क्रेन मशीन का संतुलन बिगड़ गया।

READ MORE : Dhar MP News : बलात्कार के आरोपी को 10 साल की सजा….

बड़ा नुकसान : क्रेन पलटने के बाद वहाँ से गुजर रहे कई लोग और वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई वाहनों के पूरी तरह चकनाचूर होने की खबर है।

 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची।

राहत कार्य : तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, क्रेन के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। हालांकि, हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

READ MORE : MP Dhar Crime News : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप…मचा हड़कंप

अस्पताल पहुंचाने का प्रयास : प्रशासन मौके पर मौजूद है और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पूरे सागौर क्षेत्र में इस हादसे के बाद हड़कंप का माहौल है और स्थानीय लोग मदद के लिए जमा हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories