Dhamtari Police Holi Security : होली पर सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’; एसपी ने दिए गुंडा-बदमाशों पर सख्त निगरानी और फ्लैग मार्च के निर्देश

VIKASH KHALKHO

Dhamtari Police Holi Security : धमतरी (27 फरवरी 2026): आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने आज पुलिस कार्यालय में जिले के तमाम राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और स्पष्ट रणनीति तैयार की।

असामाजिक तत्वों की अब खैर नहीं एसपी ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी निगरानीशुदा बदमाशों और उभरते हुए असामाजिक तत्वों की सूची अपडेट कर उन पर सतत निगरानी रखी जाए। त्योहार से पहले सभी अनुभागों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव जगे और उपद्रवियों में कानून का खौफ।

अवैध शराब और नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ बैठक में आबकारी अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने निर्देशित किया कि:

  • खुले स्थानों पर शराब पीने वालों और पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

  • होटल, ढाबा और लॉज की नियमित चेकिंग की जाए।

  • नशे में वाहन चलाने (Drink & Drive) और बाइक पर तीन सवारी (Triple Riding) करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

सोशल मीडिया और हॉटस्पॉट पर नजर धमतरी पुलिस इस बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पैनी नजर रखेगी। भ्रामक या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पिछले 5 वर्षों के अपराधों का विश्लेषण कर जिले के क्राइम हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

आम जनता से अपील पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। होलिका दहन के समय बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

बैठक में एएसपी श्री शैलेन्द्र कुमार पांडे, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी सहित जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *