DGP/IGP conference : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक (DGP/IGP) कॉन्फ्रेंस का पहला दिन देश की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूती देने पर केंद्रित रहा। पहले दिन की कॉन्फ्रेंस में देश के सुरक्षा परिदृश्य के विभिन्न पहलुओं पर उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों के बीच व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
The first day of the DGP/IGP Conference in Raipur witnessed extensive deliberations on different aspects of India’s security system. This is a great forum to share best practices and innovations in this field. pic.twitter.com/Qo3k0myIDU
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2025
यह कॉन्फ्रेंस देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े शीर्ष अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। पहले दिन की चर्चाओं में ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज’ (सर्वोत्तम कार्यप्रणाली) और इस क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा करने पर विशेष जोर दिया गया।
DGP/IGP conference : कॉन्फ्रेंस में डीजीपी और आईजीपी स्तर के अधिकारियों ने अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराधों पर नियंत्रण, साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटना,नक्सलवाद, आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीतियाँ और पुलिसिंग में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।
इस प्रतिष्ठित फोरम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुभवों को साझा किया गया, जिसका उद्देश्य देश की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाना है।













