Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

Demolition of Shiva temple : बिरोदा गांव के शिव मंदिर में तोड़फोड़, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात; जांच शुरू

Demolition of Shiva temple : बुरहानपुर। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा स्थित शिव मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तत्काल चार थानों का भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

धार्मिक स्थल और खेतों को बनाया निशाना
यह घटना शनिवार सुबह तब सामने आई जब महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने देखा कि शिव मंदिर में बड़ी तोड़फोड़ की गई है, जिसमें शिवलिंग, मंदिर का कलश और आसपास की संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया है। इस कृत्य से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही सीएसपी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसी दौरान, असामाजिक तत्वों ने आसपास के किसानों के खेतों में भी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों का रोष और भी अधिक बढ़ गया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की।

पुलिस की कड़ी निगरानी जारी
वर्तमान में बिरोदा गांव में हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है। सीएसपी और पुलिस विभाग के अधिकारी गांव में कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।

Demolition of Shiva templeगौरव पाटिल, सीएसपी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।

अजित परदेशी, महेश चौहान, और प्रियांक ठाकुर जैसे हिन्दू नेताओं ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है और पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

चुनाव 2026: बंगाल में फिर ममता मैजिक! ओपिनियन पोल ने बढ़ाई हलचल, मुकाबला दिलचस्प

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Related Articles

Popular Categories