Monday, February 16, 2026
30.1 C
Raipur

Delivery dispute : उज्जैन में डिलीवरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक परिवार के चार सदस्यों ने धारदार हथियारों से किया हमला

Delivery dispute : उज्जैन (राजेश व्यास)। चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में डिलीवरी को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके कारण एक परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावर परिवार के चार सदस्यों ने दूसरे परिवार पर धारदार हथियारों से घर में घुसकर हमला कर दिया।

कैटर्स संचालक संजीव शर्मा के अनुसार, उन्होंने डिलीवरी के लिए 10 किलो आटा बुक किया था। जब डिलीवरी देने आया युवक आटा लेकर पहुंचा, तो गाड़ी से आटा उतारने को लेकर संजीव शर्मा और युवक के बीच कहासुनी हो गई। संजीव शर्मा का आरोप है कि डिलीवरी बॉय विवादित बातें और गाली-गलौज करते हुए मौके से चला गया।

मामूली कहासुनी बनी जानलेवा हमला

कहासुनी होने के कुछ घंटों बाद, वही डिलीवरी बॉय युवक अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ वापस लौटा। उन्होंने मिलकर संजीव शर्मा के परिवार पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपितों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियारों से यह हमला किया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई इस खूनी झड़प का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज को जांच का आधार बनाया गया है। सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने डिलीवरी और सौदे को लेकर शुरू हुए इस विवाद के संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds