Wednesday, May 20, 2026
34.1 C
Raipur

Delhi News : बेहद शर्मनाक मामला, कलंकित हुआ रिश्ता: बेटे ने बुजुर्ग मां से दो बार किया दुष्कर्म

Delhi News : दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मां-बेटे जैसे सबसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने हौज काजी इलाके में हैवान बने 39 वर्षीय एक बेटे को अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर मां के साथ दो बार बलात्कार करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने दावा किया कि वह उसे इस शक के चलते ‘सजा’ दे रहा है कि उसका कई वर्षों पहले एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था।

Delhi News : रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को हौज काजी पुलिस थाने पहुंची और कथित दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। यह घटना इस महीने की शुरुआत में एक धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद हुई थी।

Delhi News : शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने अपने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और उनकी एक बेटी के साथ हौज काजी इलाके में रहती है। उसकी एक बड़ी बेटी शादीशुदा है, जो उसी मोहल्ले में अपने ससुरालवालों के साथ रहती है।

Delhi News : पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, 17 जुलाई को महिला, उसका पति और छोटी बेटी हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। आठ दिन बाद जब वो विदेश में थे आरोपी बेटे ने अपने पिता को फोन करके उन्हें वापस लौटने के लिए कहा। महिला ने बताया, “उसने कहा कि हम दिल्ली लौट आएं क्योंकि वह चाहता है कि मेरे पति मुझे तलाक दे दें। उसका दावा था कि उसे पता चला था कि जब वह बच्चा था, उसकी छोटी बहन के जन्म से पहले और जब मेरे पति काम के लिए बाहर जाते थे, तब मेरे अन्य पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंध थे।” अगले हफ्ते भी बेटे ने बार-बार इसी तरह के फोन किए।

Delhi News : सऊदी अरब से लौटते ही पीटा

 

Delhi News : ऐसी कॉल्स से परेशान होकर परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौट आया। उनके पहुंचते ही, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया, “उसने मेरा बुर्का उतरवा दिया, मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और मेरी पिटाई की। उसने मेरे पति से कहा कि उन्होंने मुझे बिगाड़ रखा है। मारपीट से घबराकर पीड़ित महिला घर छोड़कर अपनी बड़ी बेटी के पास जाकर रहने लगी। 11 अगस्त को जब मामला और बिगड़ गया तो वह वापस लौट आई।

Delhi News : एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस दिन रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों से कहा कि वह अपनी मां से अकेले में कुछ बात करना चाहता है। इसके बाद ”उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कहा कि वह उसे उसके पिछले कर्मों की सजा दे रहा है, जबकि पीड़िता गिड़गिड़ाते हुए कहती रही कि वह उसकी मां है।”

Delhi News : शर्म के चलते पहले किसी को नहीं बताया

 

Delhi News : सदमे और शर्मिंदगी से घिरी महिला ने तब किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया और सुरक्षा के लिए अपनी बेटी के कमरे में सोने लगी। गुरुवार तड़के करीब 3.30 बजे आरोपी कमरे में घुस आया और फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया। अगले दिन, पीड़ित महिला ने अपनी छोटी बेटी को सारी आपबीती सुनाई, जिसने मां से पुलिस के पास चलने का आग्रह किया। इसके बाद मां और बेटी हौज काजी थाने पहुंचीं और एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Delhi News : शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories