Saturday, May 2, 2026
36.1 C
Raipur

BRAHMOS-HYPERSONIC-NEWS: DRDO का बड़ा खुलासा, जल्द भारत के पास होगी ‘अजेय’ हाइपरसोनिक मिसाइल

BRAHMOS-HYPERSONIC-NEWS: भारत ने आधुनिक युद्ध की जरूरतों को देखते हुए हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत ने जानकारी दी है कि देश जल्द हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस होगा।

इन मिसाइलों की रफ्तार मौजूदा ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से करीब दोगुनी बताई जा रही है। खास बात यह है कि इतनी तेज गति और उन्नत तकनीक के कारण इन्हें रोकना दुनिया के किसी भी डिफेंस सिस्टम के लिए बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

BRAHMOS-HYPERSONIC-NEWS: डीआरडीओ के मुताबिक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल का पहला परीक्षण जल्द किया जा सकता है। वहीं स्क्रैमजेट इंजन आधारित हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल के परीक्षण में भी बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में स्क्रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम का 1000 सेकंड से ज्यादा समय तक सफल परीक्षण किया गया।

भारत एक नई एंटी-शिप मिसाइल पर भी काम कर रहा है, जिसकी गति ब्रह्मोस से भी ज्यादा होगी। इसके तीसरे चरण का परीक्षण इसी महीने होने की संभावना है।

BRAHMOS-HYPERSONIC-NEWS: इसके अलावा अग्नि-6 मिसाइल परियोजना को लेकर भी डीआरडीओ ने तैयारी पूरी होने की बात कही है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि अग्नि-6 की मारक क्षमता 10 से 12 हजार किलोमीटर तक हो सकती है और यह एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होगी।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories