नई दिल्ली: जहां बीती सोमवार रात लाल किले के पास हुए धमाके (Delhi Blast) ने राजधानी दिल्ली को दहला दिया। धमाका इतना भयंकर था कि मेट्रो स्टेशन के बाहर लगे कांच चकनाचूर हो गए और आसपास की कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
अमित शाह की हाई लेवल बैठक
Delhi Blast इस धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आज सुबह 11 बजे सभी उच्च अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली बैठक में हिस्सा लेंगे।
आतंकी साजिश का शक
पुलिस ने इस धमाके को आतंकी साजिश का संकेत माना है। दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधियों रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है और 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हालांकि, अभी तक हमले की सटीक वजह पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
धमाके की भयंकरता और तकनीकी विवरण
Delhi Blast धमाका हरियाणा की हुंडई i20 कार में हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। कार के पार्ट्स 250 मीटर दूर तक बिखर गए। धमाके की तीव्रता को देखते हुए विशेषज्ञ कयास लगा रहे हैं कि यह कोई साधारण विस्फोट नहीं, बल्कि RDX ब्लास्ट हो सकता है। यह घटना 2011 के हाई कोर्ट धमाके के 14 साल बाद दिल्ली में पहली बार हुआ विस्फोट है।
Read More : Delhi Blast: पुलिस जांच में तेजी, सामने आई संदिग्ध की पहली तस्वीर, जानें अब तक की पूरी जानकारी
बता दें कि,दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस धमाके ने राजधानी की सुरक्षा को गंभीर रूप से चुनौती दी है। केंद्रीय और राज्य सरकार दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है और जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। जनता से अपील की गई है कि वह अफवाहों पर भरोसा न करें और सुरक्षित रहें।













