Delhi CM Attack Update : सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का चौंकाने वाला बयान…

Parivesh
Delhi CM Attack Update

Delhi CM Attack Update : दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जांच में आरोपी राजेश खिमजी लगातार अजीबोगरीब दावे कर रहा है। पुलिस रिमांड पर पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने घर पर बने शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा करता है और उसे भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। आरोपी का कहना है कि उसी ‘भैरव स्वरूप’ ने उसे आदेश दिया कि दिल्ली जाकर आवारा कुत्तों को बाहर न करने की अपील करनी चाहिए।

Delhi CM Attack Update : दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेश बिना टिकट ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचा। वहां से मेट्रो और रिक्शा का इस्तेमाल करते हुए वह मुख्यमंत्री के निजी आवास तक पहुंच गया। उसने दावा किया कि केवल अपनी बात रखने आया था, लेकिन जब सीएम ने उसकी गुहार नहीं सुनी तो गुस्से में आकर हमला कर दिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह गुजरात भवन में ठहरा और अगले दिन जनसुनवाई के समय सीएम आवास पहुंचा। आरोपी इससे पहले भी पशु अधिकारों को लेकर अनशन कर चुका है। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि उसके बयानों में कितनी सच्चाई है और कहीं वह कहानी गढ़कर जांच को गुमराह तो नहीं कर रहा।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को जनसुनवाई के दौरान अचानक आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास (IPC 307) का केस दर्ज किया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *