नई दिल्ली : जहां 2025 का साल अपने आखिरी पड़ाव पर है और इसी मौके का फायदा उठाते हुए लगभग सभी कार कंपनियों ने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। हर साल जनवरी में कीमतों में बढ़ोतरी होती है, इसलिए दिसंबर कार खरीदने का सबसे अच्छा महीना माना जाता है। इस बार खासकर SUV सेगमेंट में रिकॉर्ड स्तर पर डिस्काउंट मिल रहे हैं, जिसमें कुछ मॉडल्स पर सीधे 3 लाख रुपए से ज्यादा की छूट मिल रही है।
स्कोडा कुशाक पर सबसे बड़ा ऑफर
इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट स्कोडा कुशाक पर दिया जा रहा है। कंपनी इस मिड-साइज SUV पर 3.25 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। कुशाक में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव के लिए लोकप्रिय है। इसके बाद जीप कंपास पर 2.55 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी 2.0 लीटर डीजल इंजन और 4WD क्षमता इसे मजबूत विकल्प बनाती है। वहीं, फॉक्सवैगन टाइगुन पर भी 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।
Read More : C.G Raids : रायपुर में IT का शिकंजा! लोहा कारोबारी के 45 ठिकानों पर रेड, 7 करोड़ कैश और 18 लॉकर जब्त
मिड-बजट SUVs में भी आकर्षक डील
यदि आपका बजट लगभग 15 लाख रुपये है, तो होंडा एलिवेट इस महीने 1.76 लाख रुपये तक की छूट के साथ किफायती और आकर्षक विकल्प बन सकती है। किफायती SUV चाहने वालों के लिए निसान मैग्नाइट पर 1.36 लाख रुपये तक की छूट है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू फॉर मनी डील बनाती है।
ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर प्रेमियों के लिए
ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों की फेवरेट मारुति सुजुकी जिम्नी पर इस महीने 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा किआ साइरोस और एमजी हेक्टर पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जो इस प्राइस पॉइंट पर काफी आकर्षक मानी जा सकती है।
कॉम्पैक्ट SUVs में भी बचत
यदि आप कॉम्पैक्ट SUV लेने की सोच रहे हैं, तो हुंडई एक्सटर पर 85,000 रुपये तक की बचत संभव है। यह कार अपने फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज के कारण फैमिली खरीदारों में काफी लोकप्रिय है।
वहीं अगर आप लंबे समय से नई SUV लेने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए सबसे सही मौका साबित हो सकता है। अब ऑफर का फायदा उठाकर नए साल में अपनी पसंदीदा SUV अपने नाम कर सकते हैं।











