Datia News : सुरेश बघेल, दतिया दतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती तिलैथा में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में बच्चों को बेहद घटिया गुणवत्ता का खाना परोसा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे सब्जी को पानी की तरह पीते हुए नजर आ रहे हैं।
Datia News : घटना के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्कूलों में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
Datia News : जानकारी के अनुसार, जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो स्कूल प्रभारी कैमरा देखकर बस्ती से भागते हुए नजर आए। फिलहाल प्रशासन के सामने बड़ा सवाल यह है कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कब और क्या कार्रवाई होगी।













