Wednesday, February 25, 2026
21.1 C
Raipur

Dantewada News : फर्जी टेंडर घोटाला : डिप्टी कमिश्नर आनंद सिंह निलंबित, बाबू अभी भी फरार…

दंतेवाड़ा। Dantewada News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में करोड़ों रुपए के फर्जी टेंडर घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर आनंद जी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल वे जेल में हैं और फर्जी टेंडर मामले में सजा काट रहे हैं।

Dantewada News : जानकारी के अनुसार, आनंद जी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सहायक आयुक्त के पद पर रहते हुए विभाग के डीएमएफ मद से साल 2021 से 2024 तक 45 टेंडर फर्जी तरीके से लगवाए। इस घोटाले में रिटायर्ड सहायक आयुक्त केएस मसराम और विभाग का एक बाबू भी शामिल थे। मामले की शिकायत दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आनंद जी सिंह और केएस मसराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विभाग ने अब डिप्टी कमिश्नर आनंद जी सिंह को निलंबित कर, उनके कार्यकाल को रायपुर स्थित आयुक्त आदिम जाति विभाग में स्थानांतरित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की सुविधा प्राप्त होगी।

इस बीच, इस मामले में शामिल एक बाबू अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में दंतेवाड़ा पुलिस लगातार जुटी हुई है। मामले की पड़ताल और जांच जारी, आगे आने वाले खुलासों पर प्रशासन की पैनी नज़र।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories