Dabra News: डबरा : शहर में बीते 24 घंटों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। डबरा की कई कॉलोनियों और निचली बस्तियों में जलभराव हो गया है। चिनौर रोड और नंदू के ढेरा क्षेत्र स्थित घरों में बारिश का पानी भर गया है। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और अब तक 50 से अधिक मकानों को खाली कराया जा चुका है।
Dabra News: गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने थे, जिससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इस बार भी बारिश का पानी खेरी गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन में घुस गया है।
Dabra News: मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।













