Sunday, February 8, 2026
25.1 C
Raipur

Cyber Fraud : योनो एप अपडेट के नाम पर लाखों की चपत….पढ़े पूरी खबर

दुर्ग। Cyber Fraud : छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का ग्राफ लगातार चढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई शहर से सामने आया है, जहां दो वरिष्ठ नागरिकों को एक ही ट्रिक से 4.70 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। ठगों ने इस बार एसबीआई योनो एप को अपडेट करने का बहाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

Cyber Fraud : पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का
नेहरू नगर पश्चिम निवासी राजेश कुमार पांडेय, जिनका एसबीआई सेक्टर-4 शाखा में खाता है, को 26 जून को सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर बताकर योनो एप अपडेट करने की सलाह दी और एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा। राजेश ने जैसे ही अपनी जानकारी डाली, उनके खाते से 1.90 लाख रुपये गायब हो गए—वो भी बिना किसी OTP के।

दूसरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का
85 वर्षीय रमाशंकर पांडेय, जो माइंस विभाग से रिटायर्ड मैनेजर हैं और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी हैं, को भी ठगों ने इसी ट्रिक से निशाना बनाया। उनके खाते से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए गए। ठगों ने इसी तरह लिंक भेजकर जानकारी हासिल की और रकम उड़ा ली।

पुलिस जांच में जुटी, पर कार्रवाई की रफ्तार धीमी
दोनों मामलों में जामुल और सुपेला पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस कॉल की लोकेशन और लिंक की ट्रेसिंग में जुटी है।

सावधानी ही बचाव
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि तकनीकी सावधानी और सतर्कता जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक से जुड़ी जानकारी कभी भी फोन पर साझा न करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds