Cryptocurrency : ByBit से हुई अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग, Crypto की दुनिया में मचा हड़कंप….

Parivesh
Cryptocurrency

 Cryptocurrency : क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया इस साल इतिहास की सबसे बड़ी साइबर आपदा की चपेट में है। साल 2025 के पहले छह महीनों में दुनियाभर में कुल 2.17 अरब डॉलर (लगभग ₹18,100 करोड़) की क्रिप्टो संपत्ति चोरी हो चुकी है। यह खुलासा ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis की ताज़ा रिपोर्ट में किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट में भारत की प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX से हाल ही में हुई ₹378 करोड़ की चोरी को अभी तक शामिल नहीं किया गया है।

 Cryptocurrency : ByBit हैकिंग बनी सबसे बड़ा साइबर हमला

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अब तक हुई सबसे बड़ी चोरी क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ByBit से हुई है, जहां करीब 1.5 अरब डॉलर (लगभग ₹12,500 करोड़) की डिजिटल संपत्ति पर सेंध मारी गई। यह अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग मानी जा रही है, जिसने 2022 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इस साल की कुल चोरी 2024 के पूरे आंकड़े से भी ज्यादा है।

भारत में भी बढ़ा खतरा, CoinDCX और WazirX पर हमले

भारत में क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या के साथ सुरक्षा खतरे भी बढ़ रहे हैं। CoinDCX ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके एक साझेदार एक्सचेंज के इंटरनल अकाउंट से अनधिकृत एक्सेस के जरिये ₹378 करोड़ की डिजिटल संपत्ति चोरी कर ली गई। इससे पहले 2024 में भारत की ही WazirX एक्सचेंज से 23 करोड़ डॉलर से ज्यादा की चोरी हुई थी, जो अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग में से एक मानी जाती है।

CoinDCX के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों की धनराशि सुरक्षित है और यह घटना केवल एक सीमित आंतरिक अकाउंट तक ही रही।

वैश्विक चिंता का विषय

ByBit जैसी हैकिंग और CoinDCX जैसी घटनाओं ने अमेरिका, रूस, जर्मनी, कनाडा, जापान, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की सरकारों को भी चिंता में डाल दिया है। साइबर सिक्योरिटी पर हो रहे ये हमले यह दिखा रहे हैं कि क्रिप्टो उद्योग को अब अधिक मजबूत तकनीकी ढांचे की जरूरत है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा को लेकर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले महीनों में यह खतरा और ज्यादा गहरा हो सकता है। 2025 अब तक का सबसे ‘साइबर असुरक्षित’ साल बनकर सामने आया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *