Sunday, February 15, 2026
29.1 C
Raipur

Crime News:AI के गलत इस्तेमाल से बर्बाद हुई जिंदगी: अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर गैंगरेप, पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात

Crime News:उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग कर एक युवती को ब्लैकमेल और गैंगरेप का शिकार बनाया गया। आरोप है कि युवती की तस्वीरों को एआई तकनीक की मदद से अश्लील रूप देकर आरोपियों ने उसे डराया और दो लाख रुपये की जबरन वसूली की। यह घटना थाना सदर क्षेत्र के ग्वालियर रोड की है, जहां पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News:पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले पीड़िता को बहाने से बुलाकर उसकी तस्वीरें लीं, फिर इन्हीं तस्वीरों को एआई के जरिए अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता को डराकर उनसे दो लाख रुपये वसूले गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। जब पीड़िता के पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

Crime News:थाना सदर पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376डी (गैंगरेप), 384 (जबरन वसूली), 323 (मारपीट) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एआई की मदद से तैयार की गई तस्वीरों को डिजिटल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Crime News: इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि एआई तकनीक के इस तरह के खतरनाक दुरुपयोग को रोका जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

कौन थे श्रीनिवासैया जो अमेरिका में 6 दिन से थे लापता, अब मिली लाश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds