Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

CRIME NEWS : शराब, शक और खौफनाक अंजाम, आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी के साथ देखा किशोर, गुस्से में पति ने कर दी हत्या

CRIME NEWS : नई दिल्ली : उत्तर दिल्ली के गुलाबी नगर इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी 25 वर्षीय मुकेश ठाकुर ने किशोर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद गुस्से में आकर उस पर गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CRIME NEWS : ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

CRIME NEWS : सुबह लगभग 10:53 बजे इलाके के निवासियों ने घर के बाहर नाली में खून बहता देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला, जबकि आरोपी कमरे में ही मौजूद था।

CRIME NEWS : मृत किशोर की पहचान

CRIME NEWS : डीसीपी राजा बंथिया ने बताया कि मृतक किशोर लगभग दस दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था। वह आरोपी की पत्नी के एक जानकार के माध्यम से किरायेदार के रूप में उनके घर में रह रहा था।

CRIME NEWS : शराब, शक और खौफनाक अंजाम

CRIME NEWS : प्रारंभिक जांच के मुताबिक 19 और 20 मई की रात मुकेश और किशोर ने एक साथ शराब पी थी। उसी रात आरोपी ने किशोर को अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। अगली सुबह, जब पत्नी काम पर चली गई, तो मुकेश और किशोर के बीच बहस हुई। गुस्से में आकर मुकेश ने छोटे गैस सिलेंडर से किशोर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CRIME NEWS : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

READMORE : ऑनलाइन फ्रॉड और ड्रग रैकेट से दहला बिलासपुर, 60 लाख की ऑनलाइन ठगी…पढ़े पूरी खबर

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds