Cricket News: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले थे। इन दिनों बुमराह एशिया कप 2025 में खेल रहे हैं, जहां भारत फाइनल में पहुंच चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि एशिया कप फाइनल के ठीक चार दिन बाद शुरू हो रही वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें आराम दिया जा सकता है।
READ MORE : Indore News : ट्रक ड्राइवर 18 व्यापारियों का माल लेकर हुआ फरार…मचा हड़कंप
Cricket News: हालांकि, बीसीसीआई ने गुरुवार को इन अटकलों पर विराम लगा दिया। जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अब यह सवाल उठ रहा था कि क्या वह सिर्फ एक मैच खेलेंगे या दोनों। इस पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
Cricket News: अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बुमराह दोनों टेस्ट मैच खेलने के लिए उपलब्ध हैं और खुद भी दोनों मैच खेलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बुमराह को इंग्लैंड दौरे के बाद एक लंबा ब्रेक मिला है और वह पिछले टेस्ट में नहीं खेले थे। साथ ही एशिया कप भी काफी अंतराल में खेला गया, जिससे उन्हें पर्याप्त आराम मिला है।
Cricket News: अगरकर ने आगे कहा कि बुमराह को एशिया कप के ग्रुप मैच में ओमान के खिलाफ भी आराम दिया गया था और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में भी उन्हें आराम दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बुमराह के वर्कलोड को लेकर कोच, फिजियो और ट्रेनर के साथ लगातार बातचीत होती रहती है।
Cricket News: चीफ सिलेक्टर ने साफ किया कि खिलाड़ियों की सेहत जरूरी है, लेकिन टीम प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में और दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की दूसरी सीरीज है। पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई थी, जो 2-2 से ड्रॉ रही थी।
Cricket News: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
Cricket News: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।











