हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। देश की राजधानी में विगत तीन वर्षों से सक्रिय देशभक्त और राष्ट्रभक्तों का संगठन “देश दीवाने” लगातार कर्तव्य पथ पर चलते हुए भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रहा है। संगठन के संयोजक योगी परविंदाआचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि आने वाले समय में संगठन पूरे भारत में हर प्रदेश में मजबूती से स्थापित होगा।
योगी परविंदाआचार्य ने बताया कि संगठन का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को धरातल पर प्रचारित करना और देशवासियों में संवैधानिक तथा देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा, “हमारा सपना है कि देश की राजधानी दिल्ली में भारत माता का भव्य मंदिर बने। इसके माध्यम से नागरिकों में देश के प्रति अटूट आस्था और देश प्रेम की भावना विकसित हो।”
Read More : GST rate cut : टाटा ने तोड़ी रिकॉर्ड, 9,191 EV बेचीं; GST कटौती और फेस्टिव ऑफर से कारों की बिक्री 45% बढ़ी
वहीं, संगठन के छत्तीसगढ़ राज्य संयोजक हेमंत वर्मा ने कहा कि प्रदेश में संगठन को और मजबूत किया जाएगा और लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी संगठन के माध्यम से किया जाएगा।
हेमंत वर्मा ने बताया कि देश दीवाने राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत संगठन है, जो सभी नागरिकों को देशभक्ति के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा। संगठन का उद्देश्य न केवल देश की सेवा और कर्तव्य पालन है, बल्कि इसे एक सशक्त और जागरूक राष्ट्र निर्माण अभियान में बदलना है।











